LIVE UPDATE

सचिव सस्पेंड, सब-इंजीनियर को नोटिस : छत्तीसगढ़ के इस गांव में तेज़ी से पैर पसार रहा डायरिया, अब तक मिले 82 मरीज…कलेक्टर ने सचिव को किया निलंबित, पटवारी, सब इंजीनियर को थमाया नोटिस

बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरमा में डायरिया के 82 मरीज मिले है। डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए आज कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरमा पहुंचकर गांव के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को 76 मरीज एवं 2 जुलाई 41 मरीजों का चिन्हांकन किया गया। जिसमें से वर्तमान में 82 एक्टिव मरीज है। उक्त मरीजों में 17 को जिला अस्पताल एवं 16 को सामुदायिक केन्द्र लवन में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य मरीज गांव के हाट बाजार क्लीनिक भवन में स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आ रहे हैं। ग्रामीणों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।

इस पूरे मामले में कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताते हुए ग्राम पटवारी तुलसीराम बर्मन,पीएचई सब इंजीनियर के.आर.पैकरा को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ग्राम के सचिव राजपाल कोसले के अनुपस्थित रहने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
साथ ही विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के प्रति भी नाराजगी जताते हुए उनके छुट्टी को निरस्त करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mahtari Vandan Yojana 27th Installment Update: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त से पहले कर लें ये काम, वरना अटक जाएगा पैसा
Mahtari Vandan Yojana 27th Installment Update: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त से पहले कर लें ये काम, वरना अटक जाएगा पैसा
May 1, 2026
Mahtari Vandan Yojana 27th Installment: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है. मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तुरमा में जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने सबसे पहले हाट बाजार क्लीनिक में संचालित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत कर उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जागरुकता के लिए काम करने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को डोर टू डोर जाकर जानकारी लेने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान कलेक्टर स्वयं गांव के पानी टंकी पर चढ़कर सफाई संबंधित जायजा लिया।

कलेक्टर सोनी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट जल्द देने एवं स्वच्छ पानी आमजनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने गांव में डायरिया के एकाएक अधिक संख्या में मरीज मिलने के कारण को जांच कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC मेंस परीक्षा की तारीख बदली; अब 6 से 9 जून के बीच होगी परीक्षा, देखिए पूरा शेड्यूल
CGPSC मेंस परीक्षा की तारीख बदली; अब 6 से 9 जून के बीच होगी परीक्षा, देखिए पूरा शेड्यूल
May 1, 2026
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मेंस परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। अब यह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव में सर्वे कर जो व्यक्ति डायरिया बीमारी से प्रभावित हो रहे है, उन्हें तत्काल सुविधा देने कहा गया है। जागरूकता शिविर के माध्यम से आमजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार देने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर सोनी ने पीएचई विभाग अधिकारियों को पूरे गांव में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव सहित सभी पेयजल स्त्रोतों के जांच करने के निर्देश दिए है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र; महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सदैव रखा जाएगा याद – मुख्यमंत्री
मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र; महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सदैव रखा जाएगा याद – मुख्यमंत्री
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि मातृशक्ति उनके लिए केवल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles