LIVE UPDATE

Amarnath Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू, भक्तों के लिए मजबूत हुई सिक्योरिटी, सुरक्षा को लेकर सरकार हाई अलर्ट

Amarnath Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा 2024 इस बार 29 जून से शुरू हो रही है जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। इस यात्रा की शुरुआत से पहले जम्मू आधार शिविर और इसके आस-पास त्रिस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। इस व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) की सुरक्षा शाखा को दी गई है। इस यात्रा का सुरक्षित तरीके संचालन करने के लिए सुरक्षा बलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया है।

52 दिन तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2024. 29 जून 2024 से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा इसबार 52 दिनों तक चलेगी। पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसबार यह यात्रा अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे नुनवां-पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमरनाथ यात्रा के लिये त्रिस्तरीय सुरक्षा उपाय

जम्मू पुलिस के मुताबिक इस यात्रा के लिये पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था (Amarnath Yatra Security) की गई है जिसको लेकर जम्मू के भगवती नगर इलाके में स्थित आधार शिविर के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा उपाय किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जम्मू शहर स्थित आवास एवं पंजीकरण केंद्र पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस यात्रा के दौरान 24 घंटे निगरानी के लिए 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, पुलिस की सुरक्षा शाखा ने इस क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इस यात्रा के शिविर और इसके आस पास के क्षेत्र की 24 घंटे निगरानी के लिए बॉडी स्कैनर और सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इस कैमरे में 360 डिग्री पर घूमने वाला कैमरा भी शामिल है। अमरनाथ यात्रा के दौरान अर्द्धसैनिक बलों की कुछ कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

राजमार्ग पर भी सुरक्षा चाक चौबंद

जम्मू पुलिस ने राजमार्ग पर जहां से रोज यात्रा गुजरेगी वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी एक्टिव कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा को दुर्घटनामुक्त यात्रा करने के लिए सभी उपाय किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles