LIVE UPDATE

Saving Account Rules ; अगर आप भी अपने Saving Account में रखते हैं पैसे ! तो जान लें Income tax विभाग के ये नियम, देनी होगी जानकारी

डेस्क: आपके पास किसी न किसी बैंक में बचत खाता यानी की सेविंग अकाउंट तो होगा ही. आपका कोई न कोई बचत खाता UPI ट्रांजेक्शन से जुड़ा हुआ जरूर होगा. कभी-कभी आप इस खाते का यूज नकदी यानी की कैश जमा करने के लिए करते हैं तो कभी एक साथ बड़ी राशि की निकासी के लिए. लेकिन क्या आपको पता हैं कि इससे संबंधित कुछ नियम हैं जो आयकर विभाग (Income tax department) के नियमों व विनियमों के तहत आते हैं, इसलिए इनका पालन करना बेहद महत्वपूर्व है ताकि आगे आपको किसी प्रकार परेशानी को झेलना ना पड़े. चलिए जानते हैं IT के नियमों के बारें में.

ये नियम आतें हैं आयकर विभाग के अंतर्गत

ये खबर भी पढ़ें…
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक
February 25, 2026
बिलासपुर, 25 फरवरी 2026/ भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें, आयकर नियमों के मुताबिक,सेविंग अकाउंट में कैश जमा करने की एक समय-सीमा होती है. जिसका यह मतलब हुआ की आप 1 निर्धारित समय या अवधि में बैंक खाते में कितनी भी नकदी डिपाजिट कर सकते है. बता दें, यह सीमा नकद लेन-देन पर नजर रखने के लिए बनाई गई है. ताकि मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी के साथ दूसरे अवैध वित्तीय गतिविधियों को रोका जा सके.

चलिए जानते हैं Forbes के रिपोर्ट के बारे में

ये खबर भी पढ़ें…
1 मार्च से WhatsApp और Telegram यूज नहीं कर पाएंगे ये यूजर्स, देश भर में Sim Binding नियम हो रहा लागू
1 मार्च से WhatsApp और Telegram यूज नहीं कर पाएंगे ये यूजर्स, देश भर में Sim Binding नियम हो रहा लागू
February 28, 2026
SIM-Binding नियम को लेकर अब तस्वीर और साफ होती दिख रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने साफ कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बारे में फोर्ब्स की एक रिपोर्ट की माने तो, यदि आप एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये या उससे अधिक राशि जमा करते हैं, तो इसकी जानकारी आपको आयकर विभाग को देनी अनिवार्य है. बरहाल, अगर आपका चालू खाता है, तो यह सीमा 50 लाख रुपये है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस नकदी पर फौरन कोई टैक्स नहीं लगता, लेकिन वित्तीय संस्थानों के लिए इन सीमाओं से ज्यादा के ट्रांसक्शन की जानकारी आयकर विभाग को देना नियम है.

यदि आप एक वित्तीय वर्ष में अपने बचत खाते से 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा की निकासी करते हैं तो उस पर 2% TDS काटा जाएगा. जिन भी लोगों ने बीते 3 वर्षो से ITR दायर नहीं किया है, उनके लिए 2% TDS काटा जाएगा, वह भी सिर्फ़ 20 लाख रुपये से ज़्यादा की निकासी पर. अगर ऐसे लोग इस विशेष वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ रुपये निकालते हैं, तो 5% TDS लगाया जाएगा. यह ध्यान देने योग्य है कि सेक्शन 194N के तहत काटे गए TDS को आय के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाता है, लेकिन आप इसे आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय क्रेडिट के रूप में इस्तेमाल कर सकते है.

ये खबर भी पढ़ें…
Rule Change 1st April: अप्रैल से ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, कई बैंकिंग नियमों में होगा बदलाव
Rule Change 1st April: अप्रैल से ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, कई बैंकिंग नियमों में होगा बदलाव
March 28, 2026
सीजी न्यूज़ 24 डेस्क।   नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल 2026 से ATM और बैंकिंग सेवाओं से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles