Trending

CG डीईओ सस्पेंड : राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस जिला के शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित, इस मामले में हुई कार्रवाई


भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है, सरकार ने बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ भारती प्रधान को सस्पेंड कर दिया है, इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है | निलंबन के बाद उनके स्थान पर सहायक संचालक शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल को आगामी आदेश तक अतरिक्त प्रभार सौपा गया है, निलंबन अवधि तक भारती प्रधान को जेडी कार्यालय बस्तर में अटैच किया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने नियम के विरुद्ध राशन सामग्रियों की खरीदी की थी , कोविड 2019 के दौरान केंद्रीय भंडार नेकॉफ एवं एनसीसीएफ के जरिये सूखा राशन खरीदी में भंडार क्रय नियम का पालन नहीं किया गया था। इस पर भारती प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी , जिसके बाद जाँच शुरू की गई उसमें भारती प्रधान को दोषी पाया गया, जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारती प्रधान को सस्पेंड कर दिया है।

 

 

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp