LIVE UPDATE
Trending

Sex Racket News : VIP इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवती, दो महिला समेत 12 पुलिस हिरासत में, इस नेता के संरक्षण में चल रहा था रैकेट

Sex Racket News : बिहार के सुपौल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। त्रिवेणीगंज शहर के निजी लॉजनुमा मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने रेड डालकर तीन ग्राहक और एक संचालक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही छह युवती और दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।

एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित एक लॉज में काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है। गुप्त जानकारी के आधार पर ही एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी नीतू सिंह, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित पूरे पुलिस बल नें मंगलवार की शाम लॉज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए इन सभी 12 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ाए युवतियों में लोकल से लेकर अन्य जिलों की युवतियां भी शामिल हैं। इस रैकेट के पीछे त्रिवेणीगंज पूर्व उपप्रमुख नाम आ रहा है। Sex Racket News

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लॉज के कमरों से दूसरे तरह के आपत्तिजनक सामान भी बरामद हैं। इसके अलावा 11 हजार 460 रुपए नकद और एक बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पकड़े गए लोगों जिसमें लॉज चलाने वाला, ग्राहक, युवती और महिलाओं से पूछताछ कर रही है। Sex Racket News

रेड के दौरान लॉज के आसपास के लोग भारी मात्रा में जुट गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का सरगना प्रकाश कुमार है। ये त्रिवेणीगंज का उपप्रमुख रह चुका है। खुद को एक राजनीतिक दल का बड़ा ओहदेदार बताता है। इसी कारण शायद अब तक उसे संरक्षण मिलता रहा था, जिस कारण पकड़ा नहीं गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles