LIVE UPDATE

एडवोकेट कौस्तुभ शुक्ला SCAORA में संयुक्त सचिव चुने गए….छत्तीसगढ़ से पहले वकील, जो SCAORA के कार्यकारी समिति में हुए शामिल

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड बार एसोसिएशन (SCAORA) सुप्रीम कोर्ट का एक प्रमुख बार एसोसिएशन है। एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वकील ही SCAORA के सदस्य बनने के लिए पात्र होते हैं। SCAORA ने अपनी कार्यकारी समिति के चुनाव के लिए 29 अप्रैल को चुनाव कराया। SCAORA चयनित कार्यकारी समिति का प्राथमिक कार्य सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की आवश्यकता और मुद्दों को संबोधित करना होता है। चुनाव के दिन अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया और अपनी कार्यकारी समिति का चुनाव किया। छत्तीसगढ़ के कौस्तुभ शुक्ला एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड को SCAORA का संयुक्त सचिव चुना गया है। कौस्तुभ शुक्ला रायपुर से हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भिलाई में की। स्कूली शिक्षा के उपरांत अपने कानूनी की पढ़ाई सिंबियोसिया लॉ स्कॉल पुणे से किया।

उन्होंने अपने कानून करियर की शुरुआत दिल्ली में ट्रायल कोर्ट से की, फिर हाई कोर्ट और वर्तमान में विगत कई वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हुए उन्होंने विभिन्न मुद्दे जैसे संवैधानिक, सिविल, कमर्शियल, इनकम टैक्स, क्रिमिनल आदि पे कार्य करते रहते है।

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वह छत्तीसगढ़ से बनने वाले पहले वकील भी हैं जो प्रतिष्ठित SCAORA कार्यकारी समिति में पदाधिकारी बने। वह छत्तीसगढ़ बार काउंसिल के पंजीकृत सदस्य हैं। इनके चयन से छत्तीसगढ़ के लीगल फैटरनिटी के लिए खुशी और गौरव की बात है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *