LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल रहेंगे जशपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल


रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 फरवरी को जशपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से कार द्वारा रवाना होकर कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कण्डोरा पहुंचेंगे और वहां ’मातृ पितृ पूजन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कण्डोरा से 12.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम लोधमा पहुंचेंगे और वहां ’श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे कार द्वारा ग्राम बगिया आएंगे और वहां से 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.30 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दुर्ग में 3.40 बजे कंचना धुरवा देवालय सिविल लाईन में आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान समारोह तथा शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दुर्ग से शाम 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CSMCL में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला,  EOW ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार…अनवर ढेबर तक पहुंचता था कमीशन की रकम
CSMCL में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला, EOW ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार…अनवर ढेबर तक पहुंचता था कमीशन की रकम
April 21, 2026
अनुराग कुमार, रायपुर, 21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के बहुचर्चित ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles