छत्तीसगढ़ खबरें
Trending

BILASPUR NEWS : बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 100 एकड़ में अवैध प्लाटिंग कर बनाई जा रही थी कॉलोनी, बुलडोजर लेकर पहुंचे SDM, हुई कार्रवाई


बिलासपुर। बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड में अब प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसा है, सैदा के पास लगभग 100 एकड़ जमीन में अवैध तरीके से प्लाटिंग कर किये जा रहे कॉलोनी के निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया है. इस बुलडोजर कार्रवाई से अवैध कॉलोनी वालों में दहशत का माहौल है, बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है |

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर शहर से लगे हुए तखतपुर विकासखंड के ग्राम मेंड्रा, सैदा, घुरू में लगभग 100 एकड़ में अवैध तरीके से प्लाटिंग किया जा रहा था. इसे बिना टी & सी और रेरा की अनुमति के कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था. इसे लेकर जिला प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किया था, इसके बावजूद बिल्डर मनमाने तरीके से अवैध प्लाटिंग का काम जारी रखा.

जिसके बाद एसडीएम वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ ने सख्ती से कार्रवाई करने जिला प्रशासन की टीम के साथ बुलडोजर पहुंचे. जहां अवैध कॉलोनी की कच्ची और सीसी सड़कें बुलडोजर से खोदी जा रही है. इस जगह पर निर्माणाधीन गेट, मकान और कच्ची रोड को बुलडोजर से गिरा दिया गया. इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण करने वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है. एसडीएम ने एक दो दिन में और भी कार्रवाई होने का संके दिए हैं |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp