LIVE UPDATE

Kanker News : राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई BJP नेता असीम राय की हत्‍या, 12 आरोपी गिरफ्तार, तीन बजे एसपी करेंगे पीसी

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय हत्याकांड (Aseem Rai Murder Case) मामले में एसआइटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्‍याकांड की जांच के लिए गठित एसआइटी ने 12 आरोपितों को पकड़ा है। हालांकि इस हत्‍याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआइटी की पकड़ से बाहर है।

बताया जा रहा है‍ कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पखांजूर दो नेताओं नेअसीम राय की हत्या की सुपारी दी थी।

आपको बता दें कि कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। घटना के दूसरे दिन भाजपा नेता असीम राय के समर्थकों ने कांकेर में जमकर हंगामा किया था। वहीं भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने एसआइटी गठित की है।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि नगर पंचायत में अध्‍यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था।इससे पहले ही असीम राय की हत्‍या करवा दी गई। एसपी कांकेर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस लेकर पूरे मामले का राजफाश करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles