LIVE UPDATE

फूड अफसर की छुट्टी : मंत्री के नाराजगी के बाद हुई कार्रवाई, सीनियर अधिकारी के होते हुए जूनियर को चार्ज, डायरेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल  के फटकार के बाद खाद्य अधिकारी की छुट्टी है | समीक्षा बैठक में मंत्री दयालदास बघेल ने खाद्य विभाग में वरिष्ठ सहा.खाद्य अधिकारी के होते हुए भी कनिष्ठ सहा.खाद्य अधिकारियों को प्रभारी बनाये जाने पर आपत्ति जताई थी। इस पर  खाद्य विभाग के संचालक जितेंद्र शुक्ला ने कारवाई करते हुए रायपुर के खाद्य अधिकारी की छुट्टी कर दी है, उसके जगह पर वरिष्ठ सहा.खाद्य अधिकारी को प्रभारी खाद्य नियंत्रक का प्रभार  दिया गया ।

यह भी पढ़ें : Mahadev Betting App: ED की चार्जशीट में पूर्व CM भूपेश बघेल समेत पांच लोगों का नाम, ED का दावा – आरोपी अपने पुराने बयान पर कायम

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur 36 मॉल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: महिला के गले से 75 ग्राम के सोने का हार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस
Bilaspur 36 मॉल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: महिला के गले से 75 ग्राम के सोने का हार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 36 मॉल मंगला में एक महिला के गले से सोने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें  कि दो दिन पहले 4 जनवरी को खाद्य मंत्री दयालदास विभाग ने अपने विभाग की समीक्षा बैठक ली थी। बैठक के दौरान उन्होने प्रदेश के कई जिलों में वरिष्ठ सहा.खाद्य अधिकारी की पदस्थापना के बाद भी विभाग का प्रभार कनिष्ठ सहा.खाद्य अधिकारियों के पास होने की बात कही थी, साथ ही इस पर नाराजगी जताते हुए कड़ी आपत्ति भी जताई थी | इसके साथ ही वरिष्ठ सहा.खाद्य अधिकारियों को खाद्य नियंत्रक की जवाबारी सौंपने का आदेश दिया गया था। मंत्री के इस निर्देश के तुरंत बाद ही खाद्य विभाग के संचालक जितेंद्र शुक्ला ने एक्शन लिया। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में खाद्य नियंत्रक के पद पर पदस्थ कनिष्ठ सहा.खाद्य अधिकारी कैलाशचंद थारवानी को पद से हटाकर वरष्ठि सहा.खाद्य अधिकारी अरविंद कुमार दुबे का प्रभारी खाद्य नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह से अन्य कई जिलों में भी बदलाव की तैयारी है, एक दो दिन में पूरी सूची जारी कर दी जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में भीषण गर्मी का कहर: 43°C के पार तापमान, 10 दिन तक हीट स्ट्रोक का खतरा; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिलासपुर में भीषण गर्मी का कहर: 43°C के पार तापमान, 10 दिन तक हीट स्ट्रोक का खतरा; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026. शहर में गर्मी ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह भी पढ़ें : IAS P Dayanand: IAS दयानंद ने संभाली ऊर्जा विभाग की कमान, बोले – भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करें प्रस्ताव…बनाएंगे ऊर्जाधानी

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में IPL सट्टे का बड़ा रैकेट बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 5 और मास्टरमाइंड दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर
छत्तीसगढ़ में IPL सट्टे का बड़ा रैकेट बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 5 और मास्टरमाइंड दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर
April 25, 2026
दुर्ग, 25 अप्रैल 2025। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय सट्टा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles