LIVE UPDATE

ADG और IG मुझे करते हैं परेशान…महिला IPS अफसर ने पुलिस अफसरों पर लगाए संगीन आरोप, DGP ने दिए जांच का आदेश

खुद में पावरफुल महिलाएं जब उत्पीड़न और प्रताड़ना की शिकायत कर रहीं हैं तो ऐसे में आम महिलाओं की स्थिति पर क्या ही कहा जाये? दरअसल हाल ही में जहां यूपी की एक महिला सिविल जज की पीड़ा ने सबको हैरान कर दिया था तो वहीं अब यूपी की एक महिला आईपीएस के गंभीर आरोपों ने सनसनी फैला दी है। उक्त महिला IPS ने अपनी इकाई के ADG और IG पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

महिला आईपीएस का कहना है कि, ADG और IG द्वारा उसे मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। दोनों अफसर उसके साथ अभद्रता करते हैं और बिना वजह उसके कार्यक्षेत्र में अड़चन डालते हैं। उसे परेशान करते हैं। जिसके चलते न तो वह अपने कार्यक्षेत्र में सही से काम कर पा रही है साथ ही वह मानसिक रूप से काफी पीड़ा झेलने को मजबूर हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला IPS ने इस बारे में डीजीपी को शिकायत दी है। जिसके बाद डीजीपी ने भी महिला आईपीएस के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है और जांच खोल दी है। डीजीपी ने त्वरित रूप से एक महिला डीजी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। वहीं आरोपित अफसरों पर जांच शुरू भी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ इस बीच पीड़ित महिला आईपीएस ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लंबी छुट्टी ले ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles