LIVE UPDATE

Congress Crowdfunding : चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने जनता से मांगे पैसे, 18 दिसंबर से शुरू होगा क्राउडफंडिंग DONATE FOR DESH अभियान….हर कांग्रेस पदाधिकारियों को भी देने होंगे 1380 रुपए

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए पैसों की जरूरत है। इसके लिए पार्टी ने देश की जनता के सामने हाथ फैलाए हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी फंड बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरुआत करने जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘डोनेट फॉर देश’ (DONATE FOR DESH) अभियान की जानकारी दी। वेणुगोपाल ने बताया कि यह एक क्राउडफंडिंग अभियान है, जिसका शुरुआत 18 दिसंबर से होने जा रही है।  वेणुगोपाल ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, ‘डोनेट फॉर देश’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज कोष से प्रेरित है और इसका उद्देश्य एक श्रेष्ठ भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है। अभियान की अफिशियल शुरुआत पार्टी अध्यक्ष 18 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे।

वेणुगोपाल ने आगे कहा- हम अपने राज्य-स्तरीय पदाधिकारियों, हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियों, डीसीसी अध्यक्षों, पीसीसी अध्यक्षों और AICC पदाधिकारियों में से प्रत्येक को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान आधिकारिक तौर पर 18 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष द्वारा शुरू किया जाएगा। हम अपने राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, डीसीसी अध्यक्षों, पीसीसी अध्यक्षों और एआईसीसी को प्रोत्साहित करते हैं। प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान देना होगा। – केसी वेणुगोपाल

Related Articles