SDM बदले गए : बिलासपुर जिला प्रशासन में बड़ा बदलाव, सुभाष सिंह होंगे बिलासपुर SDM….. कलेक्टर ने बिल्हा, मस्तूरी, कोटा के भी SDM बदले
बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर संजीव झा पदभार ग्रहण कर चुके हैं, कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में प्रशासिनक कसावट के लिए राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है । कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बिल्हा एडीएम संयुक्त कलेक्टर सुभाष सिंह राज अब बिलासपुर एसडीएम होंगे।
इसी तरह से मस्तूुरी एसडीएम महेश कुमार शर्मा अब उप जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे, मस्तूरी एडीएम की जिम्मेदारी अब बजरंग सिंह वर्मा संभालेंगे । कोरिया से स्थानांतरित होकर आए अमित कुमार सिन्हा अब कोटा एसडीएम का पदभार लेंगे, हरिओम द्विवेदी एसडीएम कोटा को हटाकर कलेक्टर ने बिल्हा एसडीएम बनाया है।
ये खबर भी पढ़ें…

Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
ये खबर भी पढ़ें…

देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...








