LIVE UPDATE

Chhattisgarh News : UPSC के टॉपर्स पहुँच रहे है रायपुर, 21 जुलाई को टापर्स टाक शो में बताएंगे परीक्षा में सफल होने का तरीका, देंगे तैयारी के टिप्स..

यूपीएससी परीक्षा क्रेक करने का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के परीक्षार्थियों के लिए 21 जुलाई का दिन विशेष होने वाला है। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को इस दिन यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षाओं के टॉपर्स से मिलने, बात करने का सुनहरा मौका मिलने वाला है।(UPSC Toppers Talk in Raipur) 21 जुलाई को यूपीएससी परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर चयनित टॉपर्स रायपुर आ रहें है। यूपीएससी की 2022 सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर के साथ सेकेण्ड टॉपर गरिमा लोहिया और नौवाँ स्थान प्राप्त करने वाली कनिका गोयल भी रायपुर आ रहीं हैं। 2022 की परीक्षा में 17वीं रैंक पाने वाले अविनाश कुमार, छत्तीसगढ से सर्वोच्च रैंक पाने वाले अभिषेक चतुर्वेदी और 2021 की परीक्षा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर चंद्राकर भी इन टॉपर्स के साथ रहेंगे।

सबको पता है कि यूपीएससी देश में सबसे कठिन परीक्षा है। लगभग सभी प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं। बच्चे अक्सर सफलता को लेकर कश्मकश में रहते हैं। किसे फालो करें, क्या पढ़ें और आदि। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के टापर्स छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आ रहे हैं, जिसमें वे देश की कठिन सिविल परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के तरीके बता रहे हैं। यूपीएससी 2022 की टापर इशिता किशोर 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में टापर्स टाक शो में युवाओं को परीक्षा को क्रैक करने के लिए सलाह देंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही सेकंड टापर गरिमा लोहिया भी हैं। 2022 में नौवें स्थान पर रहने वाली कनिका गाेयल और 17वें स्थान पर रहने वाले अविनाश कुमार भी इनके साथ मिलकर युवाओं को सलाह देंगे। 2021 में यूपीएससी में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने वाले प्रखर चंद्राकर और छत्तीसगढ़ से सर्वोच्च रैंक पाने वाले अभिषेक चतुर्वेदी भी रहेंगे। जिला प्रशासन इस कार्यक्रम को संचालित करता है। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इनसे काफी जानकारी मिलेगी, जो उन्हें परीक्षा को क्रैक करने में मदद करेगी।

टापर्स यूपीएससी सिविल सर्विसेस परीक्षा में सफल होने के लिए पाठ्यक्रम, समय प्रबंधन, दैनिक जीवन, मनोरंजन, भोजन और अन्य विषयों पर जानकारी देंगे। टापर्स टाक आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को उत्साहित करना है। इस टापर्स टाक से यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए राजधानी रायपुर में माहौल बनाया जाएगा और अधिक से अधिक युवा इन परीक्षाओं में भाग लेंगे। परीक्षाओं की तैयारी के लिए टापर्स से प्रेरणा और सलाह मिलेगी। जिससे अधिक से अधिक छत्तीसगढ़ी विद्यार्थी देश की सर्वश्रेष्ठ सेवाओं में सफल हो सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles