LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : पूर्व संयुक्त कलेक्टर, गोंडवाना गोंड़ महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री, कई बड़े पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोगों ने थामा बीजेपी का दामन, भाजपा का गमछा पहनाकर दिलाई गई सदस्यता

पूर्व संयुक्त कलेक्टर समेत 300 लोगों ने थामा बीजेपी का दामन! 300 people of Gariaband joined BJP

छत्तीसगढ़ में साल आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले है । चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज़ होने लगी है, कार्यकर्ता में दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच गरियाबंद में 377 लोगों ने बीजेपी में शामिल हो गए है।

आपको बता दें कि पूर्व CM रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में सभी ने पार्टी में प्रवेश किया है। साथ ही गोंडवाना समाज और सर्व आदावसी समाज के पदाधिकारियों ने प्रवेश किया है। वहीं पूर्व संयुक्त कलेक्टर, रिटायर्ड SDM पृथ्वीराज निर्मल ने भी भाजपा का दामन थामा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी प्रवेश उत्सव मना रही है और बीजेपी अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करा रही है। भाजपा जॉइन करने वाले प्रमुख लोगों में गोंडवाना गोंड़ महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाग बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मंडावी, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मंडावी, गोंडवाना समाज धनेली कन्हार के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम और गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े शामिल हैं.रिटायर्ड आईएएस आरपीएस त्यागी के बाद आज रिटायर्ड एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल ने भाजपा में प्रवेश किया है. इनके अलावा वैश्य समाज के 44 लोगों ने भी प्रवेश किया है.”,

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles