LIVE UPDATE
Trending

विरोध की सियासत के बीच सम्मान की तस्वीर: TS सिंहदेव के पैर छूते दिखे मंत्री राजेश अग्रवाल, देखिये Video

बिलासपुर, 10 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शिष्टाचार की एक अलग तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब विधानसभा चुनाव में आमने-सामने रहे नेता प्रवास के दौरान मुलाकात करते नजर आए। भाजपा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव की अचानक मुलाकात हुई। दोनों नेता बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन में पास-पास के कमरों में ठहरे हुए थे।

यह मुलाकात दोनों नेताओं के प्रवास के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, जैसे ही मंत्री अग्रवाल को पता चला कि पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव छत्तीसगढ़ भवन में मौजूद हैं, वे बिना किसी पूर्व सूचना या कार्यक्रम के उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा और शिष्टाचार के साथ विनम्र बातचीत की। इस मुलाकात में कोई राजनीतिक चर्चा या एजेंडा शामिल नहीं था, बल्कि यह केवल आपका-हमारा हाल-चाल तक सीमित रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
May 12, 2026
बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुलाकात के समय मंत्री राजेश अग्रवाल ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और सम्मान स्वरूप टीएस सिंहदेव के पैर भी छुए। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई, जो पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रही।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अंबिकापुर सीट पर दोनों नेता सीधे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे, जिसमें राजेश अग्रवाल ने टी.एस. सिंहदेव को सिर्फ 94 वोटों के अंतर से हराया था।  चुनावी मुकाबले के बाद यह पहली सार्वजनिक मुलाकात मानी जा रही है, जिसने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

इस मौके पर बीजेपी के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, और कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव समेत बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे | दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह सहज और सामान्य माहौल में हुई, और इसके बाद मंत्री अग्रवाल अपने अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मुलाकात उन अप्रत्याशित पलों में से एक है जब चुनावी प्रतिद्वंद्वी नेता बिना किसी राजनीतिक संदेश के भी आमने-सामने दिखाई दिए, और एक सरल, शिष्टाचार भरे अंदाज में एक-दूसरे से मिले |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles