LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : नया रायपुर से राजनांदगांव के लिए बनेगा सिक्स लेन हाईवे, इन गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक

छत्तीसगढ़ के नया रायपुर से राजनांदगांव के बीच सिक्स लेन सड़क बनाई जाएगी. ये सड़क भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाई जाएगी. इसकी तैयारी शुरू होते ही रायपुर कलेक्टर ने प्रोजेक्ट के रास्ते में आ रहे 19 गांव में जमीन खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी है. इन गांवों की जमीन में अब न ही नामांतरण होगा और न ही डायवर्सन होगा. मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

रायपुर के 19 गांव में जमीन खरीदी बिक्री पर रोक
दरअसल रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने अभनपुर और आरंग अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देंशित कर दोनों अनुभागों के 19 गांवों की जमीनों की खरीदी-बिक्री, बटांकन और डायवर्सन पर रोक लगा दी है. जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि इन 19 गांवों के जमीन की नेशनल हाईवे 53 के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. कलेक्टर ने अभनपुर और आरंग अनुभाग के राजस्व अधिकारियों को इसके लिए तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

92 किलोमीटर लंबा होगा नेशनल हाइवे
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत मुम्बई-कोलकाता इकोनॉमिक कॉरीडोर सड़क पर दुर्ग-रायपुर बाईपास सड़क का निर्माण किया जाना है. चार और छह लेन की यह सड़क छत्तीसगढ़ में कुल 92.230 कि.मी. लम्बाई की होगी. यह सड़क राजनांदगांव जिले के टेडेसरा गांव से शुरू होकर रायपुर जिले के पारागांव में समाप्त होगी. रायपुर जिले में सड़क की कुल लम्बाई 48.73 कि.मी. होगी. इस सड़क में अभनपुर अनुभाग के 17 और आरंग संभाग के 2 गांवों की भूमि अधिग्रहण किया जाएगा.

इन गांवों के जमीन का होगा अधिग्रहण
परियोजना से प्रभावित अभनपुर अनुभाग में 17 गांव हैं. इसमें बकतरा, विरोदा, भेलवाडीह, डोमा, झाकी, केन्द्री, खट्टी, कोलर, कुर्रू, मोखेतरा, नवांगांव, पचेड़ा, पलौद, परसदा, तर्रा, टेकारी, डगेतरा और आरंग अनुभाग के 2 गांव अकोलीकला और लिंगाडीह के ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन जमीन मालिकों की पूरी डिटेल निकाल रहा है की किन ग्रामीणों की कितनी जमीन सड़क के रास्ते में आ रही है. जब ये काम पूरा हो जाएगा तक ग्रामीणों से जमीन अधिग्रहण किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर से दुर्ग भिलाई जाना होगा आसान
गौरतलब है कि रायपुर से दुर्ग भिलाई और राजनांदगांव जाने के लिए यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है. रायपुर से टाटीबंध होते हुए और अम्लेश्वर के रास्ते दुर्ग जाते हैं. टाटीबंध के रास्ते जाने के लिए सबसे ज्यादा ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है. इसी सड़क में सबसे ज्यादा बड़ी वाहनों का आना जाना होता है. इसे लोग खतरनाक सड़क मानते हैं क्योंकि आए दिन इस सड़क में हादसे होते रहते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *