LIVE UPDATE

हे अटलजी, इन्हें माफ करना..!

अटल जी यदि स्वर्ग से अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को देख रहे होंगे तो शायद रो पड़े होंगे । उनकी आत्मा रो रही होगी । उनके जीवन की सारी समस्याओं, सिद्धांतों का तार तार होना देखकर यही कहा जा सकता है कि हे अटल जी, इन्हें माफ करना ।

यह नहीं जानते कि आपने अपने जीवन में कैसे सिद्धांतों को आत्मसात किया था । आपकी तपस्या का भी इन्हें भान नहीं है। यह तब की भाजपा नहीं रही जब आप नेता हुआ करते थे। यह अब की भाजपा है जो सत्ता के मद में चूर है, जिसे जीवन और मौत सब उत्सव नजर आता है। बस सत्ता चाहिए ।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी देखें : [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=hIbPoEZjN10[/embedyt]

हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को सचमुच दुख हुआ होगा लेकिन हरिद्वार के बाद जहां-जहां भी अस्थियां गई वहां दुख से ज्यादा भाजपाइयों को आप की अस्थियों का कलश सत्ता का नया रास्ता दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपका दुनिया छोड़कर जाना इनके लिए मानो कोई उत्सव हो गया। एक दिन पहले रायपुर में दो मंत्रियों को मंच पर खिलखिलाते और मजाक करते देख कर कौन कहेगा कि भाजपा इन दिनों सदमे में है। फिर रायगढ़ में तो अस्थिकलश को मानो ट्राफी समझ लिया गया ।सिर पर रख कर लोग खुशियां मनाते दिखे।मानो यह किसी चैंपियनशिप की जीत का जश्न हो।यह कैसा उत्साह और कैसा संस्कार है कि पार्टी के महानतम व्यक्ति की मौत पर भी इन्हें गम नहीं है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अटल जी की यादों को योजनाओं, भवनों,संस्थाओं के नाम के रूप में सहेज लेना बस पर्याप्त नहीं है।सच्ची श्रद्धांजलि तो तब होगी जब आम भाजपाई अटल जी के व्यक्तित्व से कुछ सीख ले, समाज में उनके जैसी नरम छवि बना ले। पर इस दौर में ऐसा कुछ दिखता नहीं है। पार्टी का एक तबका यह सब देख कर छुब्ध है है लेकिन मौन है । वहीं आम मतदाता यह देख कर समझने लगा है कि अटल जी का बताया मार्ग और भाजपा का नया रास्ता एक तो नहीं दिखता । यह सब देख कर यही कहा जा सकता है कि अटल जी इन्हें माफ करना । यह नहीं जानते कि आप क्या थे और आपके विचार क्या थे।

( क्या आपको हमारी ये रिपोर्ट पसंद आई? यदि आप अपने अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें ashish.cgnews24@gmail.com पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे । आप हमसे 93018-66621 पर व्हॉट्स ऍप से भी जुड़ सकते हैं। )

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *