Trending

TS बिग ब्रेकिंग : CM भूपेश के साथ TS की बैठक खत्म, करीब डेढ़ घंटे बैठक के बाद सिंहदेव चैंबर से निकले…..बोले- “ये भविष्य के गर्भ में है… मैं अपनी बात पर कायम”


तक़रीबन डेढ़ घंटे की मैराथन बैठक के बाद भी नतीजा साफ़ नहीं दिखाई दे रहा है, बैठक से बाहर निकले मंत्री टीएस सिंहदेव के चहरे पर नाराजगी अभी भी दिखाई दे रही थी, बैठक के समाप्त होने के बाद मीडिया से मंत्री सिंहदेव ने केवल दो टूक कहा कि कई बातें भविष्य के गर्भ में है,बाकी बात मुख्यमंत्री बताएँगे। इतना ही कहते हुए सिंहदेव विधानसभा से रवाना हो गए हैं । करीब डेढ़ घंटे तक चली मैराथन बैठक में वर्चुअल रूप से प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी सम्मिलित हुए थे।

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्रिमंडल की हुई बैठक में सिंहदेव और बृहस्पत सिंह के मामले पर कोई भी निराकरण नहीं निकला है, क्योंकि सिंहदेव मंत्रिमंडल की बैठक से निकले तो उनके चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से कल यानी बुधवार को विधानसभा में इसी मामले पर वक्तव्य रखा जाएगा। अब सबकी निगाहें बुधवार के सत्र पर ही टिकी हुई है।

एआईसीसी के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में ही बैठक ली जिसमें पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हुए थे। लेकिन बाद में बुलावे पर में वह भी शामिल हुए थे। वहीं सरकार के प्रवक्ता और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कोई भी नाराजगी सिंहदेव साहब की ओर से नहीं है। पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp