LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भूचाल…. पार्टी से नाराज़ TS सिंहदेव अपनी गाड़ी लेकर विधानसभा से निकले….उधर CM भूपेश बघेल के साथ मंत्रियों की आपात बैठक शुरू…

पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है. यहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अपनी ही सरकार से नाराज़ होकर विधानसभा से बाहर निकल गए. जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं तब तक इस पवित्र सदन में नहीं आऊंगा, जब तक कांग्रेस विधायक के हमला करने के आरोपों पर सरकार का बयान सदन में नहीं आ जाता. कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री पर जान से हमला करने का आरोप लगाया था.

सदन के बाहर और बंगले में भी मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश, लेकिन उन्होंने किसी से भी कोई बात नहीं की. अब टीएस सिंहदेव के बंगले के बाद मीडियाकर्मियों का जमावड़ा है और सभी को उम्मीद है कि बाबा बाहर आकर मीडिया से बात करेंगे. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय अंदर मौजूद है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं 10 मिनट स्थगित रहने के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई और फिर सदन में हंगामा जारी है. वहीं बृहस्पति सिंह मामले में विपक्षी सदस्यों ने सदन की कमेटी बनाकर जांच की मांग की और विपक्षी सदस्य गर्भगृह उतरे.

मंत्री टीएस सिंहदेव के सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरम हो गयी है। उधर मुख्यमंत्री कक्ष में मंत्रियों की आपात बैठक शुरू हो गयी है। विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में ही ये बैठक चल रही है, इस बैठक में सिंहदेव तो मौजूद नहीं है, लेकिन बाकी मंत्री मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *