LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : अब घर में ही ईलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज, C कैटेगरी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दी इजाजत, इन शर्तें का करना होगा पालन

रायपुर में अब कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रहकर भी इलाज करा सकेंगे । सिर्फ सी कैटेगरी के मरीजों के लिए यह व्यवस्था होगी । इस संबंध में जिला कलेक्टर भारतीदासन ने आदेश जारी किया । स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर जिला कलेक्टर को इसके लिए अधिकृत किया है।

सी कैटेगरी लो रिस्क होती है। रायपुर में सामने आने वाले अधिकतर कोरोना मरीज सी कैटेगरी वाले हैं । इनमें कोरोना के लक्षण काफी कम होते हैं । ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज की अनुमति के पूर्व शर्त व नियम संबंधी डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सी कैटेगरी के उन्हीं मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज की अनुमित दी जाएगी, जिनके लिए उनके घर में अलग शौचाल की व्यवस्था है। एसे मरीजों के घर में उन्हें रखने के लिए हवादार कमरे की भी व्यवस्था जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निगरानी करनी होगी कि ऐसा मरीज होम आइसोलेशन के नियम का पालन कर रहा है या नहीं। परिजन को ऐसे मरीज को संबल देना होगा। सी कैटेगरी के मरीजों के लिए इस व्यवस्था की अनुमित स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुर्ग जिले को दे दी गई है।

आपको बता दें कोरोना मरीजों को A, B और C तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें से C कैटेगरी के मरीजों में कम लक्षण पाए जाते हैं। इसलिए इन्हें घर पर इलाज कराने की अनुमति मिल गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब होटलों में भी करा सकेंगे कोरोना का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने दिए तैयारी के निर्देश

छत्तीसगढ़ के लोग अब होटलों में भी कोरोना का इलाज करा सकेंगे। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के इलाज के लिए अब नई व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश के रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिले को इसके लिए तैयारी शुरू करने को कहा गया है । मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अगर निजी अस्पताल में जगह नहीं हुई, तो उनका इलाज होटलों में भर्ती कर किया जा सकेगा । इस दौरान इलाज का सारा खर्च मरीजों को ही उठाना पड़ेगा । स्वास्थ्य विभाग ने ये भी कहा है कि इस दौरान होटलों को ICMR की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना जरुरी होगा । आपको बता दें कि ये व्यवस्था केवल बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए ही लागू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles