LIVE UPDATE
Trending

DGP की चिट्ठी से खलबली : “कामचोर” हैं प्रदेश के 29 IPS……14 करते हैं 2 घंटे में लंच, तो 12 लंच टाइम के बाद ऑफिस लौटते ही नहीं

डीजीपी विवेक जौहरी ने अपने आदेश में लिखा है कि पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी करने का समय 10:30 से शाम 5:30 बजे तक है.

जिनके कंधों पर मध्य प्रदेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही आईपीएस अफसर पुलिस मुख्यालय में बैठकर कामचोरी कर रहे हैं, ऐसे में प्रदेश की कानून और सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे ही है | एमपी के डीजीपी विवेक जौहरी की एक चिट्ठी से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है । चिट्टी में इस बात का खुलासा ख़ुद प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी विवेक जौहरी ने किया है, डीजीपी की चिट्ठी वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस अधिकारियों की निष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं । सवाल यह है कि लाखों रुपये की वेतन पाने वाले आईपीएस अधिकारी कामचोरी कर रहे हैं। डीजीपी ने अपने पत्र में कई गंभीर सवाल उठाए हैं। कई आईपीएस, तो बिना ऑफिस आए ही वेतन ले रहे हैं, उनमें तमाम आईपीएस अफसरों की कामचोरी का जिक्र है, इन अफसरों में स्पेशल डीजी, एडीजी और आईजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं |

एमपी डीजीपी विवेक जौहरी

डीजीपी विवेक जौहरी ने भोपाल पुलिस मुख्यालय में तैनात 29 सीनियर आईपीएस अधिकारियों को लेकर यह सवाल उठाए हैं । डीजीपी विवेक जौहरी ने अपने आदेश में लिखा है कि पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी करने का समय 10:30 से शाम 5:30 बजे तक है, लेकिन यह अत्यंत खेद का विषय है कि स्पेशल डीजी, एडीजी और आईजी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी (जो मुख्यालय में अपनी शाखाओं के प्रभारी होते हैं) वे सभी निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होते हैं, यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है | 29 में 14 आईपीएस अधिकारी तो ऐसे हैं, जिन्हें लंच करने में 2 घंटे का वक्त लगता हैं । कुछ अधिकारी तो लंच के बाद ही ऑफिस छोड़कर चले जाते हैं । उसके बाद ऑफिस आते ही नहीं हैं। 3 ऐसे भी आईपीएस अधिकारी हैं, जो कभी ऑफिस आते ही नहीं हैं । बिना काम के ही ये सारे अधिकारी सैलरी के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑफिस से रहते हैं गायब

डीजीपी ने अपने पत्र में 29 आईपीएस अधिकारियों की कार्यशैली का जिक्र किया है। उन्होंने पाया है कि वर्किंग टाइम में अधिकारी अपने चैंबर से गायब रहते हैं। यहीं नहीं कई अधिकारी तो लंच के बाद ऑफिस आते ही नहीं हैं। विवेक जौहरी ने 6 जून को चिट्ठी लिख अधिकारियों से काम को महत्व देने को कहा है। साथ ही उन अधिकारियों से कहा है कि वह सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक ऑफिस में रहें। डीजीपी ने कहा है कि यह बहुत ही खेद का विषय है कि स्पेशल डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारी दफ्तर में नहीं होते हैं और न ही फोन रिसीव करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

29 IPS का है जिक्र

पुलिस मुख्यालय ने 29 अधिकारियों को चिह्नित किया है। इनमें से 3 ऑफिस ही नहीं आते हैं, 12 लंच टाइम के बाद ऑफिस लौटते नहीं हैं और 14 को लंच करने में 2 घंटे का वक्त लगता है। डीजीपी ने अपनी चिट्ठी में ऐसे अधिकारियों के नाम का जिक्र नहीं किया है। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि ऐसे अधिकारी भविष्य में समय से ऑफिस में उपलब्ध होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि आपके अधिनस्थ कार्यरत लोगों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है।

वहीं, डीजीपी की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल चिट्ठी पर डीजीपी विवेक जौहरी ने मीडिया से बात करते हुआ कहा कि मुझे जो बात कहनी थी, वह मैंने पत्र में लिख दी है। मैं इस मामले में अलग से कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

BSF में डीजी थे जौहरी

विवेक जौहरी की छवि अनुशासन प्रिय अधिकारी के रूप में हैं। एमपी के डीजीपी बनने से पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। बीएसएफ में बतौर डीजी कार्यरत थे। कांग्रेस सरकार ने जाने से पहले इनकी नियुक्ति की थी। काम को लेकर जौहरी हमेशा तत्पर रहते हैं।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *