LIVE UPDATE

स्मार्ट सिटी रायपुर और बिलासपुर को मिली बड़ी उपलब्धि, लिवेबिलीटी इंडेक्स रैंकिंग में पूरे देश में 7 वां और 13 वां स्थान!….मंत्री अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित

देश के स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद अब एक और उपलब्धि प्रदेश के दो शहर रायपुर और बिलासपुर  को मिली है, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वे में रायपुर को 7 वां स्थान और बिलासपुर को 13 वां स्थान प्राप्त हुआ है |

केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2017 में देश के 111 बड़े शहरों में नागरिकों के जीवन-यापन हेतु उपलब्ध सुविधाओं के आकलन हेतु सर्वेक्षण कराया गया था, जिसमें बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने 98 शहरों को पछाड़ते हुए पूरे देश में 13 वां स्थान हासिल किया है । केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वे का परिणाम आज केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी ने जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिवेबिलीटी इंडेक्स रैंकिंग में 04 स्तंभों पर आधारित विभिन्न श्रेणी की सेवाओं को लिवेबिलीटी इंडेक्स सर्वेक्षण में शामिल किया गया जिसमें गवर्नेंस,स्वास्थ्य, सुरक्षा,आवासों की उपलब्धता,सार्वजनिक उद्यान, खुले स्थान ,विद्युत आपूर्ति ,शहरी परिवहन, पेयजल उपलब्धता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण प्रमुख है।जिसके आधार पर नंबर प्रदान करते हुए अलग-अलग कैटेगरी हिसाब से रैंकिंग दी गई।

साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट में बिलासपुर को दूसरा स्थान

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिवेबिलीटी इंडेक्स रैंकिंग में अलग -अलग कैटेगरी वाइस रैंकिंग दिया गया है जिसमें साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट कैटेगरी में बिलासपुर के साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट को पूरे देश में 2 रैंकिंग मिला है. इसी प्रकार पाॅपुलेशन कैटेगरी( 5 लाख से कम) में 3 स्थान,संस्थागत तालमेल कैटेगरी में 5 रैंक, सस्टनेबल कैटेगरी में 9 रैंक शामिल है।

मंत्री अमर ने दी शुभकामनाएं
बिलासपुर के 13 वां स्थान प्राप्त करने पर मंत्री अमर अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा की आगे नागरिकों का जीवन स्तर उन्नत करने के दृष्टिकोण से विभाग द्रारा लागू योजनाओं को तेजी से हमें क्रियान्वयन करना है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भविष्य में और बेहतर काम करेंगे- सौमिल रंजन चौबे
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 13 रैंक आने पर एमडी एवं निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने कहा कि निश्चित तौर पर हर्ष का विषय है कि पूरे देश में हम 13 वें स्थान पर है, भविष्य में और भी बेहतर कार्य करेंगे जिससे हम और भी बेहतर स्थान प्राप्त कर सकेंगे |

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य शासन द्वारा स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य हेतु नगर पालिक निगम बिलासपुर को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।  इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं । सम्मान ग्रहण करने महापौर किशोर राय और आयुक्त सौमिल रंजन चौबे 15 अगस्त को रायपुर जाएँगे।

 

(क्या आपको हमारी ये रिपोर्ट पसंद आई? यदि आप अपने अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें ashish.cgnews24@gmail.com पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे । आप हमसे 9301866621 पर व्हॉट्स ऍप से भी जुड़ सकते हैं।)

Related Articles