LIVE UPDATE

एअर इंडिया का पायलट निकला कोरोना पॉजिटिव, बीच रास्ते से वापस बुलाया गया विमान

दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. दरअसल मास्को जाने के लिए एअर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट ने उड़ान भरी. फ्लाइट के रवाना होने के बाद पता चला कि उस फ्लाइट का पायलट कोरोना पॉजिटिव है. ये पता चलते ही तुरंत एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के जरिए फ्लाइट की क्रू से संपर्क किया गया. फ्लाइट को तुरंत दिल्ली वापस आने को कहा गया. उस उक्त ये फ्लाइट उज़बेकिस्तान के ऊपर से उड़ रही थी.

कैसे हुई ग़लती?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह जब क्रू मेंबर की रिपोर्ट देखी जा रही थी उस वक्त गलती से पायलट की रिपोर्ट को निगेटिव समझ लिया गया. जबकि वो कोरोना पॉजिटिव था. दो घंटे के बाद जब रिपोर्ट दोबारा देखी गई तो पता चला कि पायलट कोरोना संक्रमित है. ये फ्लाइट रूस में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए जा रही थी. यानी इस प्लाइट में सिर्फ क्रू मेंबर थे |

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भेजी जाएगी दूसरी फ्लाइट
एयरबस A-320 वापस 12 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंच गई. नियम के मुताबिक क्रू के सारे लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है. अब इस प्लाइट को सैनिटाइज किया जाएगा. अब रूस में फंसे भारतीयों को वापस लेने के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी जाएगी.

बता दें कि एअर इंडिया वंदे मातरम मिशन के तहत विदेश में फंसे लोगों को वापस देश ला रही है. अब तक अलग-अलग देशों से 50 हाजार से ज्यादा लोग वापस आ चुके हैं, जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने देश वापस आने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles