बिलासपुर ब्रेकिंग : बिलासपुर में दो और नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 128, एक्टिव केस 69
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है, बिलासपुर जिले में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 128 मरीज पाए गए हैं।
बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक बार फिर एक कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरा मरीज बिल्हा का है | बिलासपुर में पिछले दो दिन में 7 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है, इसके बाद पूरा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है |
बता दें कि इससे पहले आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 4 बालोद में 1 और रायपुर में भी 1, जांजगीर में 3, सरगुजा में एक और मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अनुसार आज प्रदेश में कुल 13 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
आज के स्थिति में प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 128 हो गई है, वही 69 एक्टिव केस है।









