LIVE UPDATE

GGU साहित्य के अपमान पर बवाल: कुलपति के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, राष्ट्रपति तक पहुंचा मामला

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में वरिष्ठ कथाकार मनोज रूपड़ा के कथित अपमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की है।


पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कुलपति जैसे गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों का अपमान न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि अकादमिक मूल्यों के भी खिलाफ है। सिंहदेव ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए तत्काल माफी की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


वहीं, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखकर हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की है। यादव ने कहा कि साहित्यकार मनोज रूपड़ा को कार्यक्रम से बाहर जाने के लिए मजबूर किया जाना लोकतांत्रिक और शैक्षणिक परंपराओं के विरुद्ध है।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में साहित्य और संस्कृति का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने इस व्यवहार को अस्वीकार्य करार दिया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल का रवैया अपमानजनक रहा और इससे साहित्यिक जगत की भावनाएं आहत हुई हैं। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई और माफी नहीं दी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


फिलहाल, यह मामला प्रदेश की राजनीति और साहित्यिक जगत दोनों में चर्चा का विषय बना हुआ है, और सभी की निगाहें अब विश्वविद्यालय प्रशासन और केंद्र सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *