बिग ब्रेकिंग : देश भर में रेल और हवाई सेवाएं 3 मई तक रद्द, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, यात्री ट्रेनें बंद…लॉकडाउन को बढ़ाने के प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद रेलवे मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला


पीएम नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर रेलवे की घोषणा के बाद अब देश में हवाई सेवाएं भी 3 मई तक रद कर दी गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 3 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक रद कर दी गई हैं। इससे पहले रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए 3 मई तक अपनी यात्री ट्रेनें रद कर दी थी।

सभी यात्री ट्रेनें 3 मई तक रद

रेलवे अधिकारियों की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि हमने 3 मई तक अपनी यात्री रेल सेवा बंद रखने का फैसला किया है।इससे पहले 21 दिनों के लॉकडाउन के तहत रेलवे ने 14 अप्रैल की मध्य रात्रि तक सभी यात्री सेवाएं रद की थीं।

रेलवे ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद उन्होंने यात्री ट्रेनों को 3 मई तक रद करने का फैसला लिया।रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी मे बताया गया है कि प्रीमियम ट्रेनों, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे सहित भारतीय रेल पर सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई की रात 12 बजे तक निलंबित कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान मालगाड़ियों को छूट रहेगी। पहले की तरह मालगाड़ियां आगे भी चलती रहेंगी।

रेल मंत्रालय की ओर से आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि लोगों की पहले से बुक टिकटों के पूरे पैसे उन्हें वापस  किए जाएंगे। इसके साथ कहा गया है कि अब कोई भी टिकट बुकिंग नहीं होगी।

आज देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 3 मई तक इसे जारी रखने का फैसला किया।पीएम मोदी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है और देशवासियों के बलिदान के कारण देश को काफी कम नुकसान हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp