CM निवास में कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…CAA के खिलाफ प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है । सीएम निवास में सुबह 11 बजे ये बैठक शुरू होगी । बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। कई मुद्दों पर बैठक में चर्चा हो सकती है । बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है । पहले चरण का मतदान 28 को संपन्न हो चुका है । 31 जनवरी और 3 फरवरी को दूसरे और तीसरे चरण की वोटिंग होनी है । कैबिनेट की बैठक में सीएए को लेकर विधानसभा में लाये जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है, बता दें कि सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ मंत्री सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर कई बार बयान दे चुके हैं |
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे









