LIVE UPDATE

विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : राज्यपाल के अभिभाषण से पहले विपक्ष का वॉकआउट, छत्तीसगढ़ विधानसभा के संसदीय इतिहास में पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण का विपक्ष ने किया बॉयकाट

छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले  कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद राज्यपाल के अभिभाषण से पहले भाजपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष की अनुपस्थिति में ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण दिया।

विपक्ष का आरोप है कि एक वर्ष में दो बार राज्यपाल का अभिभाषण और उस पर चर्चा की जाएगी, यह मान्य संसदीय परंपराओं के विपरीत है। जिसके बाद बीजेपी ने राज्यपाल के अभिभाषण से वाकआउट कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने भी गलत परंपरा स्थापित होने का आरोप लगाते हुए अपने सदस्यों के साथ वाकआउट किया। अजीत जोगी ने कहा कि ये बेहद गलत परंपरा की शुरुआत हो रही है। देश में कभी भी ऐसा नहीं हुआ, इसलिए वो इस अभिभाषण में हिस्सा नहीं लेंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी की तरफ से पूर्व मंत्री औरविधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये एक गलत परंपरा की शुरुआत है और वो इस परंपरा का हिस्सा नहीं बन सकते। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ना तो अभिभाषण में और ना ही चर्चा में भाग लेगी। बता दें कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण का विपक्ष ने बायकाट किया है। फिलहाल विधानसभा कि कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles