LIVE UPDATE

अब IPS आनंद प्रकाश माहेश्वरी संभालेंगे दुनिया की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स की जिम्मेदारी, UP कैडर के 1984 बैच के हैं IPS अफसर…..CRPF के महानिदेशक का पदभार संभाला

आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने बुधवार को दुनिया की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ के नए महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) के तौर पर जिम्मेदारी संभाली, आपको बता दें कि आईपीएस आनंद प्रकाश 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं, 13 जनवरी को आईपीएस आनंद प्रकाश को सीआरपीएफ का अगला डीजी नियुक्त किया गया था |

अगले साल फरवरी में रिटायर होंगे आईपीएस माहेश्वरी


ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि सीआरपीएफ के पूर्व डीजी आर आर भटनागर 31 दिसंबर को रिटायर हो गए थे, माहेश्वरी ने आईटीबीपी के महानिदेशक एस एस देशवाल से पदभार ग्रहण किया, जिन्हें सीआरपीएफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी, यहां आपको यह भी बता दें कि आईपीएस आनंद प्रकाश अगले साल फरवरी में सेवानिवृत्त होंगे, उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक होगा |

कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं आईपीएस माहेश्वरी
आईपीएस माहेश्वरी अब तक गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के रूप में कार्यरत थे. माहेश्वरी इससे पहले सीआरपीएफ में महानिरीक्षक (आईजी) और डिप्टी आईजी के रूप में काम कर चुके हैं, उन्होंने ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPRD) का भी नेतृत्व किया है और सीमा सुरक्षा बल में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है सीआरपीएफ
आपको बता दें कि करीब 3.25 लाख कर्मियों के साथ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, इसके साथ ही यह देश का प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल भी है, सीआरपीएफ देश में नक्सल विरोधी अभियान चलाने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करने वाला प्रमुख बल भी है |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *