दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान आज, 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस
निर्वाचन आयोग ने आज निर्वाचन भवन में दिल्ली विधायनसभा चुनाव की घोषणा के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसकी घोषणा आज दोपहर 3.30 बजे होगी। चुनाव आयोग ने मीडिया को आज दोपहर 3.15 तक निर्वाचन भवन पहुंचने को कहा गया जहां दिल्ली चुनाव के तारीखों की घोषणा होगी। इसी के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लग जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
आचार संहिता लग जाने के बाद हर तरह की सरकारी घोषणा करने पर रोक लग जाएगी। इसके साथ ही पार्टियों के विज्ञापन वाले पोस्टर, बैनर होर्डिंग आदि सभी तरह की प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी।
बता दें कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों के लिए चुनाव होना है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होगा। a









