राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी बधाई, लिखा “..जय जोहार..राज्य स्थापना दिवस के गाड़ा गाड़ा बधाई”
छत्तीसगढ़ आज से तीन दिन तक अपना 20वां स्थापना दिवस मना रहा है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशावासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 19 वर्ष पहले आज ही के दिन एक ऐसा सपना साकार हुआ था जिसके लिए अनगिनत महान व्यक्तित्वों के असंख्य प्रयास और प्रदेश की महान जनता का लंबा इंतज़ार राह देख रहा था । सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई देते हुए कहा कि 19 वर्षों की इस यात्रा में सांसारिक, राजनैतिक, प्राकृतिक कई तरह के परिवर्तन आए, लेकिन अगर कुछ परिवर्तित नहीं हुआ है तो वो है छत्तीसगढ़ राज्य की मज़बूत इच्छाशक्ति। आप सबकी इसी मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ हम सब मिलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं। सबको एक बार पुनः बधाई |

19 वर्षों की इस यात्रा में सांसारिक, राजनैतिक, प्राकृतिक कई तरह के परिवर्तन आए, लेकिन अगर कुछ परिवर्तित नहीं हुआ है तो वो है छत्तीसगढ़ राज्य की मज़बूत इच्छाशक्ति।
आप सबकी इसी मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ हम सब मिलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं। सबको एक बार पुनः बधाई#CGRajyotsav2019
ये खबर भी पढ़ें…Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलावApril 18, 2026Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 1, 2019

श्री बघेल ने कहा कि हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। वनवासियों को उनकी जल, जंगल और जमीन उपलब्ध कराने का वायदा सरकार ने पूरा किया है । महिलाओं और बच्चों से कुपोषण और एनीमिया को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू किया गया है । नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमें अब विकसित राज्यों की कतार में खड़े करना है। यह सपना सबके सहयोग से ही साकार हो सकेगा। विकास की दौड़ में हम तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। जल्द ही हम छत्तीसगढ़ के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए नया और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सफल होंगे।










