LIVE UPDATE

पीएल पुनिया और डॉ चंदन यादव कल आएंगे रायपुर, गांधी जयंती के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. चंदन यादव 1 अक्टूबर मंगलवार को रात्रि 7.50 बजे नई दिल्ली से विस्टारा की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर विमानतल पहुंचेगे एवं सर्किट हाउस जायेंगे । 2 अक्टूबर बुधवार को गांधी जी की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. चंदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. चंदन यादव 3 अक्टूबर गुरूवार सुबह 10 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे । दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचकर आसन्न नगरीय-निकाय चुनाव को लेकर बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत नगर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे बिलासपुर में महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे रायपुर के लिये रवाना होंगे ।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *