LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज…प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी असलम खान ने की ख़ारिज…अब एडीजे कोर्ट में करेंगे अपील

पुलिस ने छजका अध्यक्ष अमित जोगी को गिरफ्तारी के बाद प्रथम श्रेणी सत्र न्यायधीश के सामने पेश किया गया है |  पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की जमानत याचिका असलम खान की कोर्ट से खारिज कर दी गई है, अब वो एडीजे कोर्ट पेंड्रा रोड में अपील करेंगे |
बिलासपुर और गौरेला पुलिस ने अमित जोगी को गिरफ्तार कर पेंड्रा रोड स्थित व्यवहार न्यायालय में पेश किया, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी असलम खान की कोर्ट में सुनवाई हुई, न्यायालय में शासन की ओर से सरकारी वकील संजीव राय ने पक्ष रखा, जबकि हाईकोर्ट के फैसले को आधार बनाकर अमित जोगी ने जज के सामने अपने केस की पैरवी खुद की ।
अमित जोगी ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि –

यह भारत का पहला मामला है जिसमें हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद उस फैसले को थाने में चुनौती दी जा रही है मेरे खिलाफ राजनीतिक द्वेषवश ऐसा किया गया है । मुझे आज दंतेवाड़ा में जाकर चुनाव प्रचार करना था हमारी पार्टी का प्रत्याशी वहां से खड़ा है, उसे प्रभावित करने के लिए मुझे आज गिरफ्तार किया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित जोगी ने कहा –

मैंने इस मामले में अग्रिम जमानत इसलिए नहीं ली क्योंकि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, हाईकोर्ट से प्राप्त फैसले को थाने में चुनौती देना पूरी तरह असंवैधानिक है । ना मैं कहीं भागा हूं न ही कहीं भागूंगा इसलिए मैंने अग्रिम जमानत भी नहीं ली है ।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles