DGP अवस्थी ने क्राइम ब्रांच और विशेष अनुसंधान इकाई को किया भंग….साइबर सेल के गठन पर जताई नाराजगी…जिले में दोबारा शाखा गठन करने पर SP के खिलाफ होगी कार्रवाई
डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश में क्राइम ब्रांच और विशेष अनुसंधान इकाई को भंग कर दिया है, साथ ही प्रदेश के जिलों में क्राइम ब्रांच की तर्ज पर काम कर रहे साइबर सेल के गठन पर डीजीपी ने नाराजगी जताई है |
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
डीजीपी अवस्थी ने सभी जिले के एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में कोई भी क्राइम ब्रांच शाखा और अनुसंधान इकाई जिले में संचालित नहीं होना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर किसी भी जिले के एसपी द्वारा इस तरह की शाखा संचालित करने की जानकारी पाई जाती है, तो उनके खिलाग आदेश का अवहेलना मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |









