Breaking news

छत्तीसगढ़ में जल्द बांटे जाएंगे CM भूपेश और मंत्री जयसिंह के तस्वीर वाली आबादी पट्टा….छपाई का काम पूरा होते ही बांटे जाएंगे पट्टे


भूपेश सरकार जल्द ही आबादी पट्टा के तहत शहरी और ग्रामीण परिवारों को उनकी आबादी जमीन का पट्टा देने की तैयारी कर रही है, पट्टे की छपाई का काम शुरू हो गया है, छपाई होने के बाद पट्टे की वितरण की जाएगी, पट्टे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की तस्वीर होगी |

राज्य सरकार द्वारा वितरण की जाने वाली आबादी पट्टे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की तस्वीर होगी, हालंकि इससे पहले भूपेश सरकार बिना तस्वीर लगे पट्टे जारी करने वाले थे, लेकिन अब तस्वीर वाले पट्टे की छपाई चालू कर दिया गया है |

छपाई होने के बाद सरकार जल्द ही आबादी पट्टा के तहत शहरी और ग्रामीण परिवारों को उनकी आबादी जमीन का पट्टा निःशुल्क वितरण किया जाएगा, इससे पहले भी बीजेपी सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के तस्वीर लगी हुई आबादी पट्टे वितरण किया गया था |

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 46 लाख आबादी पट्टे बाटने का लक्ष्य रखा गया है, वही सर्वेक्षण के बाद अब तक 11 लाख ग्रामीण परिवारों को आबादी पट्टा वितरण किया जा चुका है, छपाई पूर्ण होने के बाद बाकि बच्चे लोगों को पट्टे वितरण की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp