LIVE UPDATE

रंग लाई विधायक शैलेश पांडेय की पहल, शहर के 2 सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों के तर्ज पर पढ़ाई के लिए राज्य शासन ने दी अनुमति, इसी सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं….बच्चों को प्राइवेट स्कूल से बेहतर कैम्पस देने की तैयारी

सरकारी स्कूल का नाम आते ही एक खंडहरनुमा स्कूल, गायब शिक्षक, थोड़े से गांव के मैले कुचैले बच्चे, बैठने के लिए कुछ के पास टाट पट्टी, स्टेशनरी के नाम पर फटी पुरानी किताबें और लगभग शून्य पढ़ाई का ख्याल आता है, लेकिन यही सरकारी स्कूल कमाल कर सकते हैं | शहर के दो सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर शिक्षा देने की विधायक शैलेश पांडेय की पहल रंग लाते दिखाई दे रही है | शहर के दो सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से इंग्लिश मीडियम में पढाई होगी, इसके लिए राज्य शासन ने अनुमति प्रदान कर दी है | इन दोनों स्कूलों में प्राइवेट स्कुल से भी बेहतर वातावरण उपलब्ध कायरा जायेगा | ये सरकारी स्कूल सही मायनों में आने वाले दिनों में शहर के प्राइवेट स्कूलों के लिए चुनौती बनने जा रहे हैं ।  यहाँ प्राइमरी शिक्षा से बच्चों को आगे की राह दिखाया जायेगा |

खपरगंज प्राथमिक शाला तथा दयालबंद स्कूल में इसी सत्र से कक्षा पहली में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी, प्राइवेट स्कूल के तर्ज पर इन स्कूलों में सर्व सुविधा युक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल में इस सत्र से कक्षा पहली में प्रवेश दिया जाएगा, इन सरकारी स्कूल में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई और प्राइवेट स्कूल के वातावरण बनाने में आने वाली राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक शैलेश पांडेय ने जिला शिक्षा अधिकारी आरएन हीराधर तथा बीईओ टीएस बेदी के साथ खपरगंज प्राइमरी स्कूल तथा दयालबंद प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया, नगर विधायक श्री पांडेय ने कहा कि निजी स्कूलों में पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होती है, लोगों को यहां काफी शुल्क देना पड़ता है अब निजी स्कूलों की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम के पढ़ाई कराने के लिए शहर में सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए बिलासपुर विधानसभा से इसकी शुरुआत होने जा रही है, पहले चरण में दयालबंद प्राइमरी स्कूल तथा स्कूल को हाईटेक बनाने की योजना है इस हाईटेक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होगी जुलाई माह में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, फिलहाल कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा नगर विधायक ने पहल की है कि सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के लिए प्रतिबद्ध है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैलेश पांडेय ने बताया कि शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सारे कमरों में ए सी लगाए जाएंगे बच्चों का ड्रेस कोड होगा, पहली कक्षा के बच्चों को बैग भी दिया जायेगा, साथ ही इन दोनों स्कूलों के जीर्णोद्धार के कार्य में खर्च होने वाली राशि का वहन शासन के तरफ से किया जायेगा | विधायक शैलेश पांडेय ने इस बड़ी महती योजना को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा कर ली है राज्य शासन के आदेश पर विधायक ने यहां शहर में इन दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया, उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूलों के चारों ओर स्कूल के चारों ओर का बॉडी वालों के निर्माण किया जाएगा स्कूल का विस्तार करते हुए आठवीं तक सीजी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई इन स्कूलों में होगी शैलेश पांडेय का मानना है कि सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई होने से लोगों में जागरुकता आएगी खासकर मध्यम और गरीब परिवार के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा अब निजी स्कूलों में लगने वाले ज्यादा फीस के भार से लोगों को मुक्ति मिलेगी तथा आने वाले समय में वे शहर के और स्कूलों में भी निशुल्क अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई के लिए सीबीएसई कोर्स की मान्यता दिलाने के लिए पहल करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *