LIVE UPDATE

मांगेलाल पर लगे राजद्रोह का धारा हटाई गई….. CM भूपेश ने जताई थी नराजगी…..बिजली कटौती की अफवाह फैलाने पर लगा था धारा ….DGP ने कहा- विवेचना में नहीं मिला साक्ष्य

कथित वायरल वीडियो वायरल मामले में राजद्रोह का धारा हटा दी गई है | डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि कथित वायरल वीडियो की जाँच करने पर राजद्रोह का साक्ष्य नहीं पाया गया, जिसके कारण आरोपी मांगेलाल अग्रवाल के खिलाफ लगी राजद्रोह धारा 124(ए) हटा दी गई है, लेकिन आरोपी के खिलाफ धारा 505 के तहत कार्रवाई जारी रहेगी |

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती से जुड़ी अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में कल गुरुवार को राजनांदगांव जिले के मुसरा डोंगरगढ़ के रहने वाले मांगेलाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था | उसके खिलाफ आईपीसी के तहत राजद्रोह की धारा 124 ए और सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार की धारा 505/1/2 के तहत कार्रवाई किया गया था |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हस्ताछेप करते हुए इस पूरे मामले की जांच फिर से करने के लिए निर्देश दिया था |

कल गुरुवार को मांगेलाल अग्रवाल ने एक वीडियो जारी कर भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक इन्वर्टर कंपनी के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की सेटिंग हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार को पैसा दिया गया है। करार के मुताबिक घंटे- 2 घंटे में 10 से 15 मिनट के लिए लाईट कटौती होती रहेगी, तो इन्वर्टर बिक्री बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही इस मामले में बिजली कंपनी का कहना है कि वे वीडियो में विद्वेष फैलाने वाले वाली बात कर रहे थे | वीडियो जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई बिजली कंपनी की शिकायत पर की गई, बिजली कंपनी का कहना है कि आरोपी वीडियो में विद्वेष फैलाने वाले वाली बात कर रहे थे, इसलिए कार्रवाई की गई है, वही वीडियो जब्त कर लिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *