LIVE UPDATE

पूर्व वित्तमंत्री सिंहदेव की सेहत की जानकारी लेने देर रात अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज देर रात एक प्राईवेट अस्पताल पहुंचकर प्रदेश के पहले वित्त मंत्री डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के स्वास्थ्य की जानकारी ली । उन्होंने डॉ. सिंहदेव के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की । अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों की टीम डॉ. सिंहदेव की बेहतर देखभाल कर रही है। उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर हुआ है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हम सब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं ।

बता दें कि रामचंद्र सिंहदेव को कोरिया कुमार के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें अजीत जोगी की सरकार में छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री थे। डा सिंहदेव की स्कूली शिक्षा राजकुमार कालेज से हुई है, उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गये जहा पर उनके सहपाठी विश्वनाथ प्रताप सिंह व नारायण दत्त तिवारी रहे। साथ ही भूतपूर्व मूख्य मंत्री अर्जुन सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी सिंह उनके जूनियर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में 16 विभागों के मंत्री बने थे।इसके बाद से वे अब तक 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर आसीन रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles