Trending

छत्तीसगढ़ के 5 लाख 62 हजार मजदूरों को मिले 10-10 हजार, CM साय ने सीधे खातों में ट्रांसफर की राशि


CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदा बाजार जिले के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत प्रदेश के 5,62,000 मजदूरों के खाते में दस-दस हजार रुपये के हिसाब से राशि हस्तांतरण की. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से भी संवाद किया. इसके बाद जनता को भी संबोधित करेंगे. यह समारोह पंडित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है.

बलौदा बाजार के 23568 किसानों को फायदा

बताया जा रहा है कि प्रदेशभर के 4 लाख 95 हज़ार 965 भूमिहीन हितग्राहियों को 495 करोड़ 96 लाख रुपये वितरित किए गए हैं. इस सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं. बलौदा बाजार जिला में कुल 23568 हितग्राही शामिल हैं, जिन्हें 23 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक की धनराशि मिलेगी.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करीब 50 हितग्राहियों को विभिन्न योजना से जुड़ी सामग्री और चेक वितरित किया. इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 13 समूहों को 15 लाख रुपये का चेक, मछली पालन विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को महाजाल व आइस बॉक्स, 10 हितग्राहयों को स्वामित्व कार्ड, कृषि विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को स्प्रेयर पंप वितरण शामिल हैं.

वीडियो कॉन्फ्रेंस से अन्य हितग्राहियों से जाना हालचाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर, जांजगीर चांपा, बालोद, गरियाबंद और कोंडागांव के हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात कर हालचाल जाना, साथ ही भेजी गई राशि के संबंध में पूछताछ की. जहां जशपुर के हितग्राही ने बकरी पालन में तो जांजगीर के हितग्राही ने आवास बनाने में खर्च करने की बात कही. इसी तरह से अन्य हितग्राहियों ने भी पैसे के उपयोग करने की जानकारी दी. यहां मुख्यमंत्री ने बलौदा बाजार की सविता यादव से मिलकर चर्चा की.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp