LIVE UPDATE

44 नये पॉजीटिव : कोरबा में फूटा कोरोना बम, एक ही दिन में 10 नये मामले….प्रदेश के कई जिलों में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, देखिए कहाँ कितने नये मरीज

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए हैं, कोरबा में सबसे अधिक 10 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 10,070,11 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जबकि 25 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु दर्ज नहीं की गई।

इन जिलों में इतने मरीज
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 नए मामले आए हैं। जिसमें कोरबा में 10, बलरामपुर में 6, जशपुर में 5, दुर्ग में 5, रायपुर से 4, धमतरी में एक, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से एक, मुंगेली से एक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक समेत कई जिलों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चार महीने में करीब ₹500 तक बढ़ी कीमत
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चार महीने में करीब ₹500 तक बढ़ी कीमत
April 1, 2026
नई दिल्ली। देश में महंगाई के बीच एक बार फिर LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विदेश से लौटे यात्रियों का फोन नंबर बंद
कोरोना के नए वेरिएंट के बाद एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। तो वहीं दूसरी तरफ विदेश से लौटे कई यात्रियों ने अपना फोन नंबर बंद कर लिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी यात्रियों की ट्रेसिंग करना शुरू कर दी है। इसके साथ ही राजनांदगांव में कंटेन्मेंट जोन बनाए गए। वहीं कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैपल की जांच भी बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
April 1, 2026
1 अप्रैल 2026 से भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles