देश - विदेश

25 करोड़ की लागत से नया रायपुर में “कन्वेंशन सेंटर” बनकर तैयार, मुख्यमंत्री कल करेंगे लोकार्पण, जाने क्या है खास


नया रायपुर में 25 करोड़ की लागत से निर्मित कन्वेंशन सेंटर का कल यानि मंगलवार को उद्धघाटन होने जा रहा है | मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सुबह 9.30 बजे नया रायपुर के सेक्टर 23 स्थित डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में  कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे ।
उल्लेखनीय है कि इस विशाल भवन का निर्माण प्रदेश सरकार के वाणिज्य और उद्योग विभाग के उपक्रम छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) द्वारा लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है । नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में 750 सीटों के अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और पांच सेमीनार हॉल सहित लगभग 20 हजार वर्गफीट में निर्मित प्रदर्शनी हॉल भी शामिल है। यह कन्वेंशन सेंटर समय-समय पर निवेशकों और उद्यमियों के सम्मेलन आदि के आयोजन की दृष्टि से काफी उपयोगी होगा।


लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री उद्योगों के साथ संवाद के लिए आयोजित सत्र ‘सोच उन्नति की, सोच छत्तीसगढ़ की’ (थिंक प्रोग्रेस, थिंक छत्तीसगढ़) का भी शुभारंभ करेंगे। समारोह में वाणिज्य और उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा और अभनपुर क्षेत्र के विधायक श्री धनेन्द्र साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp