2 मंत्रियों के विभाग में हुआ आंशिक बदलाव….विधि एवं विधायी कार्य विभाग का प्रभार मोहम्मद अकबर को…..मंत्री रविंद्र चौबे को मिला इस विभाग की जिम्मेदारी….सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
राज्य शासन ने प्रदेश के दो मंत्रियों के प्रभार में आंशिक बदलाव किए है, राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्री रविन्द्र चौबे को संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग |
वही मंत्री मोहम्मद अकबर को परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग सौंपे गए हैं। शेष मंत्रियों के प्रभार यथावत रहेंगे।
बता दें कि मंगलवार की देर रात राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आबंटन) नियम के प्रावधानों के तहत दो मंत्रियों को सौंपे गए विभागों का पुर्नाबंटन किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय नवा रायपुर, अटल नगर से जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्री रविन्द्र चौबे को संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग |
मंत्री मोहम्मद अकबर को परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग सौंपे गए हैं। शेष मंत्रियों के प्रभार यथावत रहेंगे।