LIVE UPDATE

स्कूलों की छुट्टी: बिलासपुर में कल से नहीं खुलेंगे स्कूल….ठंड के कारण 7 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

जिले में बढ़ते हुए ठंड एवं शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय – नर्सरी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा नर्सरी से आठवीं तक ) में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु दिनांक 5 जनवरी 2023 से 7 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है|अवकाश केवल छात्र- छात्राओं के लिए है | शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी निर्धारित समय में विद्यालय में उपस्थित रहकर दायित्व निर्वहन करेंगे इसके साथ ही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी। कलेक्टर सौरभकुमार ने शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक के बच्चों के लिए 5 से 7 जनवरी तक तीन दिनों के लिए अवकाश घोषित किया है।

सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा। वही अर्द्वार्षिक परीक्षाएं भी नहीं होंगी।गौरतलब ही की पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से सुबह के समय सर्द हवाएं चल रही है जिससे सुबह के समय छोटे बच्चों को स्कूल जाने में बहुत दिक्कत हो रही है तो वहीं यलो अलर्ट के बाद आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगा जिसे देखते हुए कलेक्टर के द्वारा फिलहाल तो 3 दिनों का यह आदेश निकाला गया है तो वही उम्मीद है कि आने वाले समय में स्कूल के समय में भी कुछ बदलाव के निर्देश जारी हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर बुधवार को सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। सुबह से ही लोगों ने कड़ाके की ठंड महसूस की। दिनभर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए, तो वही दिन में ही लोग अलाव के इर्द-गिर्द ठंड से संघर्ष करते दिखे।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *