Trending

बिग ब्रेकिंग : विधायक शैलेष पांडेय को कांग्रेस नेतृत्व ने दी बड़ी जिम्मेदारी, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए…..


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को राष्ट्रीय नेतृत्व से बड़ी जिम्मेदारी मिली है, विधायक पांडेय को त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसमें अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) शामिल हैं इन सीटों पर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डॉ अजय कुमार द्वारा जारी पत्र में नगर विधायक शैलेष पांडेय को उनके संगठन में दीर्घकालिक अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसमें अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) शामिल हैं इन सीटों पर नगर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी ने नगर विधायक शैलेष पांडेय को मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp