LIVE UPDATE

Breaking : जोगी कांग्रेस ने एक और प्रत्याशी का काटा टिकट….सीतापुर से मुन्ना टोप्पो की जगह अब सेतराम बड़ा होंगे प्रत्याशी, जानिए क्या है वजह

अंबिकापुर के सीतापुर विधानसभा में मुन्ना टोप्पो के जगह अब सेतराम बड़ा जनता कांग्रेस जोगी से विधायक प्रत्याशी होंगे, पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते मुन्ना टोप्पो के जगह सेतराम बड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है, जनता कांग्रेस द्वारा मुन्ना टोप्पो को प्रत्याशी बनाए जाने पर सीतापुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी, प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही कार्यकर्ता पार्टी से प्रत्याशी बदलने की मांग करते आ रहे थे, कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे विरोध को देखते हुए जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजित जोगी के सहमति से सेतराम बड़ा को विधानसभा सीतापुर विधायक प्रत्याशी बनाया गया |

बता दें कि जनता कांग्रेस द्वारा मुन्ना टोप्पो को सीतापुर विधानसभा विधायक प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी थी,कार्यकर्ताओं ने टोप्पो के खिलाफ बगावत शुरू कर दी थी और पार्टी से सीतापुर क्षेत्र से प्रत्याशी बदलने की मांग करते आ रहे थे,कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए आज जनता कांग्रेस के सुप्रीमों अजित जोगी ने मुन्ना टोप्पो को बदलकर उनके जगह सेतराम बड़ा को सीतापुर विधायक प्रत्याशी बनाया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles