LIVE UPDATE

सभी क्षेत्रों में विकास से प्रदेश में आया बड़ा परिवर्तन : मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने सरकार की जन हितैषी फैसलों एवं योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में खेती-किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यवसाय सहित अन्य क्षेत्रों में बीते साढ़े तीन सालों में तेजी से विकास के चलते प्रदेश में व्यापक बदलाव दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपज की खरीदी एवं प्रसंस्करण सहित नवीन औद्योगिक नीति के चलते छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बेहतर बनी रही, जिसके चलते व्यापार व्यवसाय में भी तेजी आई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज शाम रायपुर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रतिनिधि मण्डल को सम्बोधित कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पूर्व छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को राज्य के सभी समाज विशेषकर पिछड़ा वर्ग के हित में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमण्डल ने जगदलपुर में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का सेंटर स्थापित करने, संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के सेंटर की स्थापना, कांकेर में बीएड कॉलेज तथा बस्तर संभाग के सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने तथा बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाए जाने की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी वर्गाें के खुशहाली और बेहतरी को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित किए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजना के माध्यम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिला है। लघु वनोपज की खरीदी और प्रसंस्करण के जरिए वनवासियों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में किसानों को उनकी उपज को उचित मूल्य पर खरीदा जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में सहकारी समितियों और धान खरीदी केन्द्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। राज्य में अब 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। कोदो, कुटकी और रागी की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन की शुरू किया गया है। समर्थन मूल्य पर मिलेट की खरीदी चलते किसानों का रूझान इसकी खेती की ओर बढ़ा है। राज्य में मिलेट्स का रकबा दोगुना हो गया है। राज्य में पात्र वनवासियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है। नरवा विकास कार्यक्रम से खेती-किसानी को लाभ पहुंचा है। हाट बाजार क्लीनिक योजना और मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान से लोगों को सहजता से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने लगी है। बस्तर में मलेरिया और उल्टी, दस्त के मामलों में प्रभावी रोक लगी है।

इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरिश देवांगन, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सुरेश पटेल, तरूण धाकड़, अंगेश हिरवानी, गणेश यादव, फूलचंद दीवान, बल्ली राम सिन्हा, नितिन यादव, धनी राम, चिंता राम साहू सहित सभी जिलों के पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *