संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के हड़ताली कर्मचारियों पर कंपनी सख्त, 3 पदाधिकारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज


प्रदेश के संजीवनी 108 और महतारी 102 जैसी महत्वपूर्ण एम्बुलेंस सुविधा में कार्यरत हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू हो गई है | हड़ताल से नहीं लौटने के बाद गुरुवार को जीवीके ने 3 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है । जीवोंके के कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए हड़ताली कर्मचारी ने हड़ताल जारी रखने की बात कही है |
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से संजीवनी 108 और महतारी 102 जैसी महत्वपूर्ण एम्बुलेंस सुविधा में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर हैं | कर्मचारी न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि की मांग को लेकर ये आन्दोलन कर रहे हैं, इस हड़ताल को संगठन के पदाधिकारी नेतृत्व कर रहे हैं, इन पदाधिकारियों को जीवीके के द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही थी कि हड़ताल को खत्म कर काम पर वापस लौट जाए | 
समझाइश के बावजूद हड़ताल में डेट इन पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है |
आज जीवीके ने एक पत्र जारी कर 108/102 के इन तीनों कर्मचारियों को उनके पद से मुक्त कर दिया । जिन तीन पदाधिकारियों को जीवीके द्वारा हटाया गया है, उनके नाम राजेन्द्र राठौरे अध्यक्ष संजीवनी, शिव  साहू और लोकेश डडसेना के नाम शामिल है ।
इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए संजीवनी 108 और महतारी102 के कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहा कि जीवीके द्वारा की गई कार्रवाई को हाईकोर्ट में चेलेंज करेंगे।
जीवीके द्वारा इस तरह की कार्रवाई कर उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई से उनके आंदोलन में किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा । आंदोलन निरतंर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में वे आंदोलन को और गति देंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp