LIVE UPDATE

“मिशन ग्रीन बिलासपुर” का ऐसा जूनून…..सुबह-सुबह कलेक्टर दयानन्द पहुंचे लोगों के घर, खुद दरवाजा खटखटाए….लोगों को बाहर बुलाकर कराया पौधरोपण, फिर सबने लिया संरक्षण का संकल्प

कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है । कुछ इसी जज्बा-जूनून में बिलासपुर डीएम पी दयानन्द भी बिलासपुर में हरियाली लौटाने मिशन ग्रीन बिलासपुर का अभियान छेड़ चुके हैं | मिशन के पांचवे दिन कलेक्टर सुबह-सुबह ही लोगों के घरों में का दरवाजा खटखटाते दिखाई दिए, साथ ही पौधरोपण से लेकर पौधों के संरक्षण तक लोगों से संकल्प लिया | इस दौरान कलेक्टर के इस अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह भी नजर आया |

मिशन ग्रीन अभियान के पांचवे दिन आज गांधी चौक से जगमल चौक तक वृक्षारोपण किया गया । गांधी चौक से जगमल चौक तक 50 पौधे रौपे गए । सुबह 8 बजे कलेक्टर दयानंद ने गांधी चौक पहुंचकर पौधे लगाना शुरु किया । कलेक्टर ने वहां घरों में मौजूद नागरिकों को घर से बाहर बुलाकर पौधे लगाने में सहयोग मांगा । कलेक्टर के आग्रह पर सभी घरों से लोग बाहर निकलकर प्रशासन के हाथ से हाथ मिलाकर पौधे लगाने में जुट गए । गांधी चौक से जगमल चौक तक दुकानदारों से भी कलेक्टर ने वृक्षारोपण में हाथ बंटाने का आग्रह किया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर की अपील पर व्यापारीगण दुकान से बाहर निकलकर पौधे लगाने लगे । नागरिकों और व्यापारियों ने कलेक्टर से कहा कि पहली बार ऐसा देख रहे हैं कि प्रशासनिक अधिकारी घर और दुकान से बुलाकर वृक्षारोपण करा रहे हैं । सभी लोगों ने प्रशासनिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन अब पेड़ों को संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है । नागरिकों ने कहा कि घर और दुकान के सामने लगे पेड़ों को पानी देने की जिम्मेदारी वे अब स्वयं लेते हैं । प्रशासन के वृक्षारोपण अभियान में पांचवे दिन दवा व्यापारी संघ ने पौधारोपण में सहयोग किया ।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर दयानंद ने कहा कि वृक्षारोपण में नागरिकों और व्यापारियों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है । यदि ऐसा ही सहयोग मिलता रहा तो बिलासपुर पहले से भी ज्यादा हराभरा होगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles