शैलेश पांडेय के जनसम्पर्क के दौरान उमड़ा जनसैलाब, जनता का रुझान देख लग रहा है, वक्त है बदलाव का


दूसरे चरण के मतदान होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है, ऐसे में कम समय होने के कारण बिलासपुर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय सुबह से लेकर देर रात तक अपने क्षेत्र में धुंवाधार जनसम्पर्क कर रहे है, इस दौरान लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रही है, पहले से बिलासपुर में लोकप्रिय होने के कारण क्षेत्र की जनता भी शैलेश पांडेय को अपने बीच पाकर काफी उत्साह के साथ उनका स्वागत कर रहे है,  शैलेश पांडेय जहां क्षेत्र के लोगों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने व विजयी बनाने की अपील कर रहे है, वही बिलासपुर के जनता भी विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय को अपनी समर्थन देने की बात कह रहे है |

आज गुरूवार को बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय सिविल लाइन, मसानगंज, के साथ ही शहर के कई इलाकों में जनसम्पर्क करने पहुंचे इस दौरान क्षेत्र के जनताओं ने शैलेश पांडेय का बड़ी उत्साह के साथ स्वागत किया, भारी संख्या में जनसमूह शैलेश पांडेय के साथ चलते रहे है, आज जनसम्पर्क के दौरान गजब की भीड़ देखने को मिली |

शैलेश पांडेय का जनसम्पर्क के दौरान युवाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है, युवाओं का भीड़ हाथ में कांग्रेस का झंडा लेकर शैलेश पांडेय जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके साथ-साथ चल रहे है, वही शहर के महिलाएं भी शैलेश पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रही है, और जनताओं से शैलेश पांडेय को चुनाव जिताने का अपील कर रहे है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद मांगा, वरिष्ठ नागरिकों ने भी शैलेश पांडेय को जीत का आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपनी समर्थन देने की बात कही

शैलेश पाण्डेय का जनसम्पर्क आज सिविल लाइन होते हुई निकली इस दौरान देखते देखते लोगों के भीड़ बढ़ती गई, लोग पूरे जनसम्पर्क के दौरान शैलेश पाण्डेय के साथ चुनाव प्रचार करते दिखे, जनसम्पर्क के दौरान शैलेश पाण्डेय ने लोगों के घर-घर जाकर उनका समर्थन मांगा, और लोगों ने भी शैलेश पांडेय का स्वागत करते हुए अपने समर्थन देने की बात कही |

बिलासपुर विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय के जनसम्पर्क में युवा कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार प्रसार का कमान थाम लिया है, बड़ी संख्या में आज जनसम्पर्क के दौरान युवा कांग्रेस शैलेश पांडेय के पक्ष में प्रचार करते नजर आया, इसके साथ ही महिला कांग्रेस भी शैलेश पांडेय के पक्ष में बड़ी जोरो शोरो से प्रचार कर रही है | 

आज जिस तरह से जनसम्पर्क के दौरान लोगों का उत्साह और भीड़ देखने को मिली उसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की बिलासपुर की जनता सच में इस बार बदलाव चाह रही है |

जनसम्पर्क के दौरान बिलासपुर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी  शैलश पांडेय ने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया इस दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ ही युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे, कांग्रेस कार्यालय के उद्धघाटन के बाद सभी नेता पदाधिकारियों ने भारी मतों से शैलेश पांडेय को  जीत दिलाने की संकलप ली |

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp